धनबाद : सीएसआईआर धनबाद ने सामाजिक मिशन कार्यक्रम के माध्यम से देश में सामाजिक, आर्थिक और मानव संसाधन विकास के लिए छात्र वैज्ञानिक कनेक्ट कार्यक्रम ‘जिज्ञासा’ का शुभारंभ किया। जिसके तहत सीएसआईआर और केंद्रीय विद्यालय संगठनों के स्कूली छात्रों के लिए प्रयोगशालाओं के दरवाजे खोलने का एक समझौता हुआ था। जिसमें धनबाद के डिनोबिलि स्कूल सीएमआरआई, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, संस्कृति विद्या मंदिर डिगवाडीह, अल-इस्ला स्कूल भूली समेत 41 स्कूल के छात्रों को शामिल किया गया।
मौके पर सीएसआईआर के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने इस बार स्कूली छात्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना बनाई है। जिसके तहत अभिनव कार्यशाला में मुख्य रूप से बुनियादी इलेक्ट्रॉनिक के डिजाइन, विश्लेषण, अनुप्रयोग और संचालन के लिए ज्ञान कौशल और दृष्टिकोण के विकास को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया। मौके पर छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जे, सर्किट और मोटर की मूल बातें सिखाई जाएंगी। जिससे छात्र सर्किट संबंधित इलेक्ट्रॉनिक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक किट प्रदान किये जाएंगे। जो उन्हें अभ्यास करने और क्षेत्र में रुचि विकसित करने में मदद करेगी।


















