शहीद दारोगा संध्या को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों ने की CBI जांच की मांग

घरों में पसरा मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

रांची : शहीद दारोगा संध्या टोपनो को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई.

मौके पर रांची एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी नौशाल आलम सहित

कई पुलिस अधिकारियों समेत उनके सहयोगियों ने श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान शहीद के परिजन भावुक हो गये और सीबीआई जांच की मांग की.

वहीं शहीद के मां के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहा था.

उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया.

मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने परिजनों की मांग को जायज ठहराते हुए

कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं कि इस घटना की सीबीआई जांच हो, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

shahid12 22Scope News

वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को रौंदा

रांची के तुपुदाना में चेकिंग के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा को पिकअप वैन ने रौंद दिया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन को जब महिला दारोगा ने रोकने के लिए हाथ दिया गया तो वो नहीं रूका. उसके बाद उन्हें कुचल कर हत्या कर दी गई. इस दोरान पुलिस ने दो राउंड गोली भी चलायी. जिसके बाद गाड़ी पलट गई. इसके बाद पुलिस ने चालक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. यह घटना बुधवार तड़के 3 बजे की है.

shahid123 22Scope News

बेकार नहीं जायेगी पुलिस अफसर की शहादत- प्रतुल शाहदेव

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तुपुदाना में दारोगा की पिकअप वैन के द्वारा रौंदे जाने की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अफसर की शहादत बेकार नहीं जाएगी. इसके लिए सरकार को पशु तस्करों के गिरोह के सरगना को शीघ्र पकड़ना चाहिए. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस अफसरों के ऊपर अपने वाहनों को चढ़ा दे रहे हैं. राज्य में पशु तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पूरे प्रदेश में आराजकता का माहौल है. इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरा मामला संदेहास्पद है. सामान्य तौर पर इतनी रात में महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है. बिना हथियार के उनको ड्यूटी पर भेजा गया. बिना सुरक्षा के भेजा गया. ये जांच का विषय है. इन सभी जांच की जानकारी सीबीआई जांच के बाद ही मिल पायेगी.

shahid1 22Scope News

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

संध्या टोपनो हत्या मामले में किंगपिन ताहिर मियां गिरफ्तार

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...