दारोगा हत्या मामला : BJP ने की CBI जांच की मांग

बेलगाम हो रही पशु तस्करी- प्रतुल

रांची : तुपुदाना में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या मामले में

परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग. वहीं बीजेपी ने भी राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि

पूरे झारखंड में पशु तस्करी की रैकेट चल रही है.

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग बीजेपी भी करती है,

ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके.

पशु तस्करों के गिरोह को शीघ्र पकड़े सरकार

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तुपुदाना में दारोगा की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि

पुलिस अफसर की शहादत बेकार नहीं जाएगी.

इसके लिए सरकार को पशु तस्करों के गिरोह के सरगना को शीघ्र पकड़ना चाहिए.

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि

वे पुलिस अफसरों के ऊपर अपने वाहनों को चढ़ा दे रहे हैं.

महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या संदेहास्पद

राज्य में पशु तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पूरे प्रदेश में आराजकता का माहौल है. इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरा मामला संदेहास्पद है. सामान्य तौर पर इतनी रात में महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है. बिना हथियार के उनको ड्यूटी पर भेजा गया. बिना सुरक्षा के भेजा गया. ये जांच का विषय है. इन सभी जांच की जानकारी सीबीआई जांच के बाद ही मिल पायेगी.

हेमंत राज में फल-फूल रहा है तस्करी

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि परिजनों की मांग का बीजेपी भी पूरजोर तरीके से करती है. इस राज्य में पशु तस्करी की रैकेट चल रहा है. इसे हत्या की संज्ञा लेते हुए धारा 302 लगायी जाय और सीबीआई जांच हो. गो तस्करी के रैकेट पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही बिष्टूपुर थाना अंतर्गत 40 गाय को बरामद किया गया था. बागबेरा थाना अंतर्गत 500 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया था. पाकुड़ से भी प्रतिबंधित मांस बांग्लादेश भेजा जाता है जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने किया था. इस सरकार में पशु तस्कारों का मनोबल बढ़ गया है.

नहीं पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के नहीं पहुंचने पर कहा कि व्यक्ति-व्यक्ति की सोच होती है, शायद हमारी जैसी सोच उनकी नहीं होगी. बता दें कि पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री आवास की दूरी चंद मीनट की है. इसके बावजूद वे श्रद्धांजलि देने नहीं आये.

वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को रौंदा

रांची के तुपुदाना में चेकिंग के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा को पिकअप वैन ने रौंद दिया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन को जब महिला दारोगा ने रोकने के लिए हाथ दिया गया तो वो नहीं रूका. उसके बाद उन्हें कुचल कर हत्या कर दी गई. इस दोरान पुलिस ने दो राउंड गोली भी चलायी. जिसके बाद गाड़ी पलट गई. इसके बाद पुलिस ने चालक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. यह घटना बुधवार तड़के 3 बजे की है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

राजेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता ने शहीद एसआई संध्या टोपनो को दी श्रद्धांजलि

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...