आज जारी होंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम, इस लिंक पर करें चेक

नई दिल्ली : सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी होने वाले है.

संभावना जताई जा रही है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दसवीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है.

आज दोपहर 12ः30 बजे इसके परिणाम जारी किए जा सकते हैं. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 23 जुलाई, 2022 को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. 24 मई को समाप्त हुई इस परीक्षा में 2116209 छात्र भाग लिए थे.

बोर्ड की ओर से तारीख और समय की पुष्टि नहीं

हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक दसवीं के परिणामों की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, https://www.cbse.gov.in/ पर आज रिलीज कर दिए जाएंगे.अब ऐसे में जब, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है तो ऐसे में स्टूडेंटस को सलाह दी जाती है कि, वे परिणाम की सही तारीख और समय चेक करने के लिए केवल पोर्टल पर ही विजिट करें.

इन माध्यम से चेक करें नतीजे

सीबीएसई बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, के साथ-साथ https://www.cbse.gov.in/ SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड दसवीं, बारहवीं के नतीजे डिजीलॉकर digilocker.gov.in और Pariksha Sangam – parikshasangam.cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

12वीं रिजल्ट पर कोई सूचना नहीं की गई जारी

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट पर भी फ्रेश अपडेट आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) गुरुवार यानी कि कल 21 जुलाई, 2022 को 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर सकता है. परिणाम की घोषणा दोपहर 12: 30 बजे की जाएगी. हालांकि इस संबंध में भी बोर्ड की तरफ से कोई सूचना नहीं जारी की गई है.

ऐसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर, ‘CBSE 10th or 12th Result 2022 link’ (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...