राजेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता ने शहीद एसआई संध्या टोपनो को दी श्रद्धांजलि

रांची : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसआई संध्या टोपनो के

आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

वहीं संध्या के आवास पर पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी पहुंचे,

इस दुख की घड़ी में परिजनों से मिलकर उनका हिम्मत बढ़ाया.

वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को रौंदा

बता दें कि रांची के तुपुदाना में चेकिंग के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा को

पिकअप वैन ने रौंद दिया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन को

जब महिला दारोगा ने रोकने के लिए हाथ दिया गया तो वो नहीं रूका. उसके बाद उन्हें कुचल कर हत्या कर दी गई. इस दोरान पुलिस ने दो राउंड गोली भी चलायी. जिसके बाद गाड़ी पलट गई. इसके बाद पुलिस ने चालक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. यह घटना बुधवार तड़के 3 बजे की है.

अपराधियों की शिकार हुई झारखंड की एक और बेटी- रघुवर

वहीं बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवदास ने कहा कि झारखंड की एक और बेटी हिम्मतवाले अपराधियों की शिकार हो गई. यह बहुत ही दुखद और शर्मनाक है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. हेमंत सरकार के राज में गौतस्करों की हिम्मत कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है. मामला वोट बैंक से जुड़ा है. कहीं रूपा तिर्की मामले की तरह संध्या टोपनो जी की हत्या भी कहीं रहस्य बन कर न रह जाए.

झारखंड में चल रही पशु तस्करी की रैकेट

तुपुदाना में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या मामले में परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग. वहीं बीजेपी ने भी राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे झारखंड में पशु तस्करी की रैकेट चल रही है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग बीजेपी भी करती है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके.

पशु तस्करों के गिरोह को शीघ्र पकड़े सरकार

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तुपुदाना में दारोगा की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस अफसर की शहादत बेकार नहीं जाएगी. इसके लिए सरकार को पशु तस्करों के गिरोह के सरगना को शीघ्र पकड़ना चाहिए. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमन्त सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस अफसरों के ऊपर अपने वाहनों को चढ़ा दे रहे हैं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...