चालीस साल झारखंड बनाने में और 20 साल गुजर गये बेईमानों को हटाने में- हेमंत

Dumka– दुमका में 401 करोड़ की तीन योजनाओं का शिलान्यास और 1.91 करोड़ की योजनाओं उद्धाटन करते

हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम यहां यह देखने आये हैं कि हमरी सरकार जिन योजनाओं को चला रही है,

वह योजनाएं सरजमीन पर उतर रही है या नहीं?.

तीन योजनाओं का शिलान्यास : काम को जमीन को उतारा जा रहा है, यह घोषणा करने वाली सरकार नहीं है

क्योंकि यह घोषणा करने वाली सरकार नहीं है, यह काम करने वाली सरकार है, काम को जमीन पर उतारने वाली सरकार है.

यही कारण है कि हमने कैम्प लगा लगा कर वृद्धा पेंशन दिया है, बिरसा हरित योजना,

फूलो झानो योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और बेरोजगार युवाओं को

स्वरोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है,

सरकार युवाओं को होटल, बिल्डिंग, सैलून आदि कामों के लिए बैंकों से ऋण दे रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चालीस साल लग गयें, झारखंड को बनाने में, बीस साल लग गयें बेईमानों को सत्ता से हटाने में.

अब आम झारखंडियों की सरकार बनी है, योजनाओं को सरजमीन पर उतारा जा रहा है.  

पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए किया जा रहा है नियमावलियों का निर्माण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने पुरानी पेशंन योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है,

अब उसके लिए नियमावलियों का निर्माण किया जा रहा है, बीस वर्षों तक सत्ता में रहे लोगों के द्वारा बेरोजगार युवाओं को

नौकरी देने के लिए नियमावलियों का निर्माण भी नहीं किया गया, तो वह इन बेरोजगारों को नौकरी क्या देते,

हमारी सरकार सत्ता में आते ही नियमावलियों के निर्माण में जुट गयी, अब युवाओं को विधिवत परीक्षा का

आयोजन कर नौकरियां दी जा रही है. हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि युवाओं को  नौकरी दी जाय,

उनके लिए स्वरोजगार की  व्यवस्था की जाय.

सरकारी कर्मियों के पैसे को बाजार में लगाया गया, और बाजार की हालत खराब होती गयी

केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने कर्मचारियों के पैसे को बाजार में लगा दिया,

और केन्द्र सरकार की  नीतियों के कारण रुपया औंधे मुंह गिर गया,

आज यह कोई नहीं बता सकता कि बाजार की हालत कब सुधरेगी,

जब सुधरेगी तब इन कर्मचारियों का पैसा जो बाजार में लगाया गया है,

उसकी स्थिति कैसी होगी. केन्द्र सरकार की पूरे देश में

हिन्दू मुस्लीम करवाने में जुटी है, भजन कीर्तन करवाया जा रहा है, लेकिन रोजगार के मुद्दे पर वह मौन है,

चारों तरफ हाय तौबा की स्थिति बनी हुई है

जातीय जनगणना करवाने की पहले करे हेमंत सरकार- सुदेश महतो

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...