Jamshedpur: पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर, महिला सिपाही, मां और बेटी की हत्या

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला सिपाही,

उसकी मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.

तीनों की लाश गुरुवार देर रात पुलिस लाइन स्थित

पुलिसकर्मियों को सरकारी क्वार्टर जे-5 (ब्लॉक-2) से बरामद हुआ है.

मृतकों में महिला सिपाही सविता हेंब्रम (30) उसकी मां लखिया मुर्मू (70)

और सविता की बेटी गीता हेंब्रम (13) शामिल हैं.

शक के बाद पुलिस ने तोड़ा घर का ताला

एक बंद कमरे से तीन शव पाए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इसकी सुचना पर एसएसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई. मिली जानकारी अनुसार एसएसपी कार्यलय में तैनात महिला सिपाही सविता हेम्ब्रम दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रही थी. इसके बाद शक होने पर पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर में जाकर जांच की गई. जांच के क्रम में क्वार्टर के बाहर ताला लगा दिखा. पुलिसकर्मियों ने ताले को तोड़ अंदर प्रवेश किया, तो अंदर से सविता हेम्ब्रम सहित तीन शव मिले.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार सहित शहर के सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्यारा कौन था, जो हत्या करने के बाद फ्लैट में बाहर से ताला लगा कर चला गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

सविता को अनुकंपा के आधार पर मिली थी नौकरी

सविता हेंब्रम की अनुकंपा के आधार पर नौकरी हुई थी. उसके पति का नाम कैलाश हेंब्रम था, जिसकी मौत जादूगोड़ा में नक्सलियों के हमले में हो गई थी. इसके बाद उसकी पत्नी को पुलिस की नौकरी मिली थी और पिछले 2 वर्ष से वह सेवा पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में अपनी मां और बेटी के साथ रह रही थी.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...