Motihari में महिला सिपाही ने लाइन डीएसपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा…

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस लाइन में रह रही एक महिला सिपाही ने लाइन डीएसपी पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने कहा कि लाइन डीएसपी और अन्य अधिकारियों ने उसकी पिटाई बस इस बात पर कर दी कि उसने उनसे अपने रुके हुए वेतन को शुरू करने की बात कही थी। पिटाई में वह घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसके सर और आंखों पर जख्म के निशान हैं।

महिला सिपाही ने अपनी पहचान 2008 बैच की सिपाही पूनम कुमारी के रूप में बताया और कहा कि वह कल्याणपुर थाना में थी तब उसे ड्यूटी ठीक से नहीं करने के आरोप में ससपेंड कर दिया गया था। तब से उसका वेतन भी बंद है। कल उसे पुलिस लाइन में बुलाया गया जहां उसके वेतन से संबंधित बातचीत हुई और इसी बीच अधिकारियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला सिपाही ने कहा कि मारपीट की घटना पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है उसकी जांच की जा सकती है। उसने आरोप लगाया कि लाइन डीएसपी के कार्यालय में मौजूद सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

महिला सिपाही ने अपने अधिकारियों पर कुछ संगीन आरोप भी लगाए और कहा कि उनकी साजिश मेरी जान मारने की थी। मामले में मोतिहारी सदर एएसपी शिखर चौधरी ने कहा कि महिला सिपाही के द्वारा पुलिस अधिकारी पर पिटाई का आरोप सरासर गलत है। मामले की जांच महिला डीएसपी कर रही हैं। नगर थाना में एक सनहा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ अनुशासनहीनता और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायत रहती थी जिसकी वजह से उनका वेतन रोका गया था। हम लोग सीसीटीव की भी जांच कर रहे हैं। इनके मानसिक स्थिति को लेकर भी बात सामने आई आई जिसकी जांच की अनुशंसा की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Kosi में जलस्तर में कमी के बाद कटाव जारी, लोगों में हड़कंप

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari

Motihari

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...