धनबाद में फिर धायं-धायं, वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां

पुलिस ने तीन खोखा किया बारमद

धनबाद : जिले के वासेपुर में गोली चलना अब कोई नई बात नहीं है.

यहां आए दिन गोलियां चलती रहती है. ताजा मामला भूली थाना क्षेत्र की है.

जहां थाने की महज कुछ ही दूरी पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग हुई,

जिसके बाद पुलिस ने तीन खोखा बारमद किया है.

dhanbad goli1 22Scope News

अपराधियों ने दागी चार गोलियां

बताया जाता है कि भूली ओपी के सामने एक कार पर बाइक सवार अपराधी ने ताबड़तोड़ चार गोलियां दागी और भागने में सफल रहा. कार गुड़िया खान की थी. गुड़िया खान अपने एक रिश्तेदार को भूली झारखंड मोड के पास छोड़ कर वापस वासेपुर अपने घर लौट रही थी, वाहन में उनके पति भी साथ मे थे.

dhanbad goli12 22Scope News

बाल-बाल बचे गुड़िया खान

इसी बीच गुड़िया खान की कार की एसी में टेक्निकल फॉल्ट होने के कारण काम नहीं कर रहा था. एसी देखने के लिए गुड़िया खान ने गाड़ी खड़ी की. इसके बाद बाइक सवार एक अपराधी ने गोली चलाने लगा. गोली चलाने के बाद गुड़िया खान के पति ने गाड़ी को तेजी से भगाने लगा. आज़ाद नगर के पास बाइक सवार आगे निकल गया. बाइक सवार जब तक कार से पीछा करते तबतक एक सफेद कार बीच में आकर रास्ता रोक दिया. जिससे बाइक सवार भागने में सफल रहा.

फहीम खान के बेटे पर आरोप

गुड़िया खान ने बताया कि बाइक सवार अपराधी को भगाने के लिए सफेद कार बीच में आया. जिसमे फहीम खान का बेटा शहजादा खान बैठा हुआ था. गुड़िया खान ने फहीम खान के पुत्र शहजादा खान पर जमीन एवं मार्केट को जबरन हड़पने की नीयत से धमकी देने और धमकाने के लिए इस गोलीकांड को अंजाम दिया है. गुड़िया खान ने भूली पुलिस को शिकायत की है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...