Advertisment

Dhanbad-कोयला कारोबारी के वाहन पर अंधाधुन फायरिंग

Dhanbad- केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बरारी कोक न्यू सेंटर में कारोबारी सौरभ सिंह के वाहन पर अंधाधुन फायरिंग की गयी है. बतलाया जा रहा है कि कोयला कारोबारी सौरभ सिंह जब घर से निकल रहा था तब ही उनकी स्कॉर्पियो पर अंधाधुन फायरिंग की गयी.कारोबारी ने फायरिंग करने का आरोप मुहल्ले की ही विकास सिंह और सोनू सिंह पर लगाया है. वारदात की खबर पाकर केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है.

बरारी कोक न्यू सेंटर की घटना

यहां बता दें कि हाल के दिनों में धनबाद में कारोबारियों पर कई  हमले होने की खबर आयी है. अभी कुछ दिन पहले ही चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मैनेजर राय पर एक अन्य कोयला कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाने का आरोप लगा था, इसके साथ ही उस कई थानों पर करीबन दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है. फिलहाल मैनेजर राय पुलिस की गिरफ्त में है. उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. कहा जा सकता है कि धनबाद में कारोबारी जहां एक तरफ अपराधियों के निशाने पर हैं, वहीं उनके अन्दर भी प्रतिद्वंदिता हैं.

रिपोर्ट- राजकुमार

Dhanbad breaking- चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय गिरफ्तार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...