दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर दहशत फैलाने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

सीतामढ़ीः सोनापट्टी के सोना-चांदी दुकानदार अमित कुमार से ₹70 लाख, कांटा चौक स्थित अनुष्का स्वीट के संचालक राकेश कुमार साह से ₹5 लाख रंगदारी मांग शहर में दहशत फैलाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस,रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

एसपी, हर किशोर राय ने बताया कि एक आरोपी गुजरात में काम करता था, लेकिन कोरोना के कारण काम बंद हो जाने के कारण सीतामढ़ी वापस आया गया। बेरोजगारी के कारण तीनों युवकों ने दुकानदारों से रंगदारी वसूलने का मास्टर प्लान तैयार किया और शहर के दुकानदारों से रंगदारी मांग कर दहशत फैला दी। अपराधी रंगदारी वसूल कर गुजरात वापस जाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रंगदारी वसूलने से पूर्व ही तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...