Advertisement
Advertisement

देश भक्ति गानों के साथ झरिया में निकाली गई 100 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

झरिया विधानसभा क्षेत्र के कतरास मोड़ से कारगिल विजय दिवस पर 100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई.

भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा देश भक्ति गानों के साथ निकाली गई .

जो कतरास मोड़ से झरिया बाजार होते हुए चिल्ड्रन पार्क में समाप्त की गई. इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के

जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह , भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन व महामंत्री

तमाल राय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए.

100 मीटर तिरंगा यात्रा : शहीदों को किया नमन

इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस के

उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई . उन्होंने कहा कि इस दिन को

हम सभी ने देखा है कि किस तरह से भारत विरोधी ताकते खासतौर से पाकिस्तान ने हमारे देश के अंदर

कारगिल के पर्वत को कब्जा करने का काम किया था. लेकिन प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के

कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारतीय सेना के सहयोग से उस कारगिल में आज के ही दिन सेना ने विजय हासिल किया था.

उन्होंने कहा कि लंबे युद्ध के बाद विक्रम बत्रा जैसे हमारे सैकड़ों सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देने का काम किया था .

भारतीय जनता पार्टी आज अपने शहीदों के प्रति तिरंगा यात्रा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करती है .

वही भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने

कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में देश के प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा निकली गई .

हम युवा मोर्च भी धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र के कतरास मोड़ से

100 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाल कर कारगिल में हुए शहीदों को नमन किये.

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Ghat Security: छठ घाटों पर प्रशासन का सख्त पहरा,...

Bihar Chhath Ghat Security, पटना: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिहार...

Bihar Electric Bus Charging Stations: बिहार के 6 जिलों को मिलेगी...

Bihar Electric Bus Charging Stations, पटना: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने और चार्जिंग की समस्या दूर करने के लिए राज्य...

Sonpur Mela 2026 Food Court: सोनपुर मेले में इस बार क्या...

Sonpur Mela 2026 Food Court, छपरा: विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहार के अलग-अलग जिलों के...