Darbhanga: लालू के हनुमान के आवास पर IT का छापा

दरभंगा : लालू के हनुमान के आवास पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है.

पूर्व आरजेडी विधायक भोला यादव के पैतृक घर कपछाही और

बहादुरपुर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने रेड मारी है.

जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में आयकर विभाग के सात सदस्य शामिल हैं.

lalu1 22Scope News

सुबह 6 बजे मारा छापा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम बुधवार की सुबह करीब 6 बजे राजद के पूर्व विधायक भोला यादव के बहादुरपुर स्थित आवास पर पहुंची और उनके घरों में रखे कागजातों को खंगाला और निकल गई. जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने भोला यादव के पैतृक घर कपछाही में छापेमारी की.

lalu12 22Scope News

सीबीआई ने भोला यादव को किया गिरफ्तार

वही छापेमारी के बाद उनके आवास पर मौजूद लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को नौकरी के लिए कथित जमीन लेने मामले में गिरफ्तार किया है. वही कार्रवाई के बाद भोला यादव का मोबाइल स्विचऑफ आ रहा है.

लालू यादव के करीबी हैं भोला

बताते चले कि भोला यादव लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी हैं. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में वह बहादुरपुर सीट विधायक चुने गए थे. लेकिन 2020 चुनाव में वे हायाघाट सीट से चुनाव हार गए. उनको लालू का हनुमान कहा जाता है और तेजस्वी के भी काफी नजदीकी माने जाते हैं. लालू की बीमारी से लेकर जेल और कोर्ट-कचहरी हर जगह वो साया की तरह उनके साथ रहते हैं. अभी हाल में पारस अस्पताल से लेकर दिल्ली एम्स तक उनके साथ थे.

रिपोर्ट: रवि झा

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 31...

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। लातेहार में 61 मिमी बारिश दर्ज हुई। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त को...

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...