सत्र के दौरान मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, पारस अस्पताल जाकर सीएम ने जाना हाल

रांची : झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान अचानक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई.

उन्हें इलाज के लिए धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया.

जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारस अस्पताल जाकर उनका हाल जाना.

और डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में पूछा.

डॉक्टरों के मुताबिक मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत फिलहाल स्थिर है.

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

वहीं इसकी जानकारी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जल्द से जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की. उन्होंने लिखा कि, आज विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ जी की तबीयत अचानक खराब हो जाने की सूचना मिली. उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखें और वे जल्द ठीक होकर जनसेवा के काम में लगे रहें.

पिछले साल जगरनाथ महतो का हुआ था लीवर ट्रांसप्लांट

जानकारी के अनुसार, विधानसभा में शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है. जगरनाथ महतो पिछले साल लंबे समय तक लीवर की समस्या से ग्रसित थे. उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी किया गया है. चेन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ था.

बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही के दौरान उनकी तबीयत बीगड़ गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें धूर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...