Advertisement
Advertisement
Advertisement

एकतरफा प्यार का सनक, नाबालिग प्रेमिका पर तेजाबी कहर

Chatra: हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा पंचायत में एक तरफा प्यार में पागल एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका

और उसकी माँ के उपर सोये हुए अवस्था में तेजाब फेंक दिया. इस तेजाबी हमले में प्रेमिका और

उसकी मां गंभीर रुप से झुलस गयी. ग्रामीणों ने दोनों को आनन-फानन में निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया.

एक तरफा प्यार में पागल था प्रेमी

बतलाया जा रहा है कि कथित प्रेमिका का शरीर पूरी तरह जल चुका है, जबकि मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सनकी प्रेमी की पहचान बेला गांव निवासी संदीप कुमार के रुप में हुई है.

संदीप काफी दिनों से पीड़िता से एकतरफा प्यार कर रहा था, लेकिन पीड़िता उसे कोई भाव नहीं दे रही थी.

इसी बात से आहत सनकी प्रेमी ने अपना आपा खो दिया और अपने कई मनचलों दोस्तों के साथ मिल कर

रात में पीड़िता अपनी मां के साथ सोयी हुई थी, तेजाब फेंक कर भाग गया.

 मामले की जानकारी मिलते ही हंटरगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

लेकिन खबर लिखे जाने तक सनकी प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

रिपोर्ट- सोनू भारती

सनकी प्रेमी का आंतक, शादी के इनकार करने पर प्रेमिका को चाकू से गोदा

विवाहिता का प्रेम प्रसंग से दांपत्य जीवन में दरार, जमीन खोद कर निकाली गयी लाश

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...