NITI Aayog की बैठक से सीएम नीतीश ने बनाई दूरी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली : नीति आयोग (NITI Aayog) के गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) की सातवीं बैठक आज है.

बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी (PM Modi) करेंगे.

लेकिन इस बैठक से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दूरी बना ली है.

वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.

साथ ही तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) ने इस बैठक का बहिष्कार किया है.

पीएम मोदी फसल से लेकर शिक्षा समेत कई अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे.

शाम 7 बजे नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है.

ऐसे में राज्यों को चुस्त, लचीला और आत्मनिर्भर होने और

सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बढ़ने की जरूरत पर बल दिया जा रहा है.

एक स्थिर, टिकाऊ और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक आज आयोजित हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में इस सातवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

किन-किन विषयों पर होगी चर्चा?

नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक के एजेंडे में फसलों के विविधीकरण, तिलहन दालों और कृषि-समुदायों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करना है. इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-स्कूली शिक्षा का कार्यान्वयन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-उच्च शिक्षा का कार्यान्वयन और शहरी प्रशासन शामिल है. इस बैठक की तैयारियों के तहत जून 2022 में धर्मशाला में अलग-अलग राज्यों के मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जो कि केंद्र और राज्यों की छह महीने चली कड़ी कवायद के नतीजे थे.

NITI Aayog की अहम बैठक

राज्यों के मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की थी और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ-साथ केंद्र, राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक सभी विषयों पर रोडमैप और परिणाम आधारित कार्य योजना को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी. जुलाई 2019 के बाद से गवर्निंग काउंसिल की यह पहली प्रत्यक्ष बैठक होगी. यह बैठक कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में हमारे अमृत काल में प्रवेश और अगले साल भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता और शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के आलोक में खास तौर से अहम है.

NITI Aayog की बैठक में कौन-कौन होते हैं शामिल

नीति आयोग (NITI Aayog) के गवर्निंग काउंसिल (Governing Council Meeting) की ये बैठक अंतर-क्षेत्रीय, अंतर-विभागीय और संघीय मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करता है. इसमें देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री (Chief Ministers) शामिल होते हैं. अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, पदेन सदस्य, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य हिस्सा लेते हैं. इसके साथ ही विशेष तौर से आमंत्रित मेंबर के रूप में केंद्रीय मंत्री (Union Ministers) शामिल होते हैं. यह केंद्र सरकार और राज्यों की सरकारों के बीच विचार-विमर्श का सबसे अहम मंच प्रदान करता है.

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img