साहेबगंज : संत कुमार - हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक गुदाराघाट राजमहल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शांति सिंह ने की। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की वर्तमान स्थिति तुष्टीकरण...
साहेबगंज : संत कुमार - हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक गुदाराघाट राजमहल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शांति सिंह ने की।मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की वर्तमान स्थिति तुष्टीकरणकी नीति पर चल रही है। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड के मात्र 4 विधायकों को नमाज अता करनेके लिए कमरा उपलब्ध करवाती है। हमारे विधानसभा अध्यक्ष और 78 विधायक जो हनुमानजी और शिव केभक्त हैं इनके लिए कोई सुविधा नहीं है। विधानसभा भवन लोकतंत्र का महामंदिर है। सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है।अब इसे तुष्टिकरण की राजनीति झारखंड सरकार कर रही है। मात्र 4 विधायकों के लिए नमाज अता करने केलिए कमरा दिया गया है उसे वापस लें अन्यथा 78 विधायक हनुमान चालीसा और शिवगुरु चर्चा करेंगे।उन्होंने कहा कि 78 विधायक अपने धर्म के प्रति आस्था रखते हुए हनुमान चालीसा पाठ करें। तब जाकरविधानसभा अध्यक्ष हनुमान जी के भक्तों के हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए कमरे का आवंटित करेगी।इस प्रकार के फैसला और निर्णय का घोर निंदा करते हैं।बैठक में मुख्य रूप से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष महासचिव बजरंगी महतो एवं केशव सिंह उपस्थिति रहे।वहीं जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ता संजय कुमार मंडल, अनिमेष मंडल, सोम प्रकाश मंडल,तपन बसाक, सुरेश शाह, पप्पू शाह, नवाब शाह, मिथुन राजवंश, सोमप्रकाश मंडल, अनिष कुमार मंडल,राहुल कुमार मंडल, नव कुमार शाह, राम कुमार, आनन्दो मंडल, देबाशीष मंडल, नीरज मुखर्जी,मिथुन मंडल सहित कई लोग बैठक में शामिल हुए।रिपोर्ट : अमनThursday, July 3, 2025
📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...