तुष्टीकरण की नीति पर चल रही झारखंड की सरकार- संत कुमार

साहेबगंज : संत कुमार – हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक गुदाराघाट राजमहल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शांति सिंह ने की।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की वर्तमान स्थिति तुष्टीकरण

की नीति पर चल रही है। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड के मात्र 4 विधायकों को नमाज अता करने

के लिए कमरा उपलब्ध करवाती है। हमारे विधानसभा अध्यक्ष और 78 विधायक जो हनुमानजी और शिव के

भक्त हैं इनके लिए कोई सुविधा नहीं है। विधानसभा भवन लोकतंत्र का महामंदिर है। सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है।

अब इसे तुष्टिकरण की राजनीति झारखंड सरकार कर रही है। मात्र 4 विधायकों के लिए नमाज अता करने के

लिए कमरा दिया गया है उसे वापस लें अन्यथा 78 विधायक हनुमान चालीसा और शिवगुरु चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि 78 विधायक अपने धर्म के प्रति आस्था रखते हुए हनुमान चालीसा पाठ करें। तब जाकर

विधानसभा अध्यक्ष हनुमान जी के भक्तों के हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए कमरे का आवंटित करेगी।

इस प्रकार के फैसला और निर्णय का घोर निंदा करते हैं।

बैठक में मुख्य रूप से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष महासचिव बजरंगी महतो एवं केशव सिंह उपस्थिति रहे।

वहीं जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ता संजय कुमार मंडल, अनिमेष मंडल, सोम प्रकाश मंडल,

तपन बसाक, सुरेश शाह, पप्पू शाह, नवाब शाह, मिथुन राजवंश, सोमप्रकाश मंडल, अनिष कुमार मंडल,

राहुल कुमार मंडल, नव कुमार शाह, राम कुमार, आनन्दो मंडल, देबाशीष मंडल, नीरज मुखर्जी,

मिथुन मंडल सहित कई लोग बैठक में शामिल हुए।

रिपोर्ट : अमन

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...