चार दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली : 18 से 21 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े कोई काम है तो

उसे आज ही निपटा लें. घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें.

कहीं ऐसा ना हो आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका नजर आए.

दरअसल अगस्त के महीने में त्योहारों की भरमार है.

रक्षा बंधन समेत कुछ त्योहार बीत चुके हैं, जबकि कुछ अभी आने वाले हैं.

इन दिनों पर बैंक में छुट्टियां

इस हफ्ते जन्माष्टमी का त्यौहार है, तो उस दिन बैंक नहीं खुलेंगे.

इसके साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी इसमें शामिल है.

इससे पहले रक्षा बंधन और स्वंत्रता दिवस के छुट्टियों के चलते लगातार 6 दिन बैंक बंद रहे थे.

इस हफ्ते 18 अगस्त को जन्माष्टमी, 19 अगस्त तो श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती

और 20 अगस्त को कृष्ण अष्ठमी के मौके पर बैंक हॉलिडे घोषित है. जबकि 21 अगस्त को रविवार पड़ रहा है.

आखिरी हफ्ते में छुट्टियों की भरमार

आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त में कुल 18 दिन बैंक हॉलिडे निर्धारित थे. इसके तहत जहां इस हफ्ते 4 छुट्टियां हैं. वहीं महीने के आखिरी सप्ताह में भी 4 बैंकिंग हॉलिडे रहेंगे. तारीखों पर नजर डालें तो 27 और 28 अगस्त को चौथा शनिवार और रविवार के मौके पर साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि के मौके पर, जबकि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बैंकों में काम-काज नहीं होगा.

राज्यों में अलग-अलग होती हैं छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपने कैलेंडर में जो बैंकिंग हॉलिडे निर्धारित करता है, वे विभिन्न राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. कई राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां त्योहारों और पर्वों के आधार पर निर्धारित की जाती हैं. हालांकि, इन छुट्टियों में आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए अपने काम निपटा सकते हैं.

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...