अररिया में इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा, लिखा- दिल आज भी गुलाम है, एक गिरफ्तार

अररिया : जिले में इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा दिखा. जिसमें लिखा था कि दिल आज भी गुलाम है.

इसकी जानकारी नरपतगंज के बीजेपी विधायक जय प्रकाश यादव ने दी.

इसके बाद पुलिस ने शाहिद नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

jhanda 22Scope News

इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा : बिहार में सरकार बदलते ही बदल गयी लोगों की मानसिकता!

बताते चलें कि बिहार में सरकार बदलते ही लोगों की मानसिकता बदल गया है.

मंगलवार दोपहर पटना में जब राजद समर्थित सरकार के मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे थे,

उसी वक्त जिले के भरगामा थाना क्षेत्र स्थित महथावा बाजार के

दो युवक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए पोस्ट किया कि दिल आज भी गुलाम है.

यह जानकारी नरपतगंज के भाजपा विधायक जय प्रकाश यादव ने दी.

bjp mla 1 22Scope News

बीजेपी विधायक ने की दूसरे आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा विधायक ने बताया कि महथावा बाजार के शाहिद व अरबाज ने इंस्टाग्राम पर यह घिनौनी पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर भरगामा थानाध्यक्ष ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने पुलिस से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने की मांग की है.

अररिया में विधायक ने राजद गठबंधन की सरकार पर साधा निशाना

भाजपा विधायक ने बताया कि जब-जब बिहार में राजद गठबंधन की सरकार बनी है, तब-तब जिले में गंदी सोच रखने वाले लोग इस तरह की देश विरोधी कुकृत्य को अंजाम दिया है. विधायक ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2018 के लोकसभा उपचुनाव में राजद के सांसद चुने गए थे. उस वक्त भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया था.

इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ

भाजपा विधायक ने बताया कि जब तक देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब तक देश विरोधी लोगों को उनके मंसूबे का कामयाब होने नहीं दिया जाएगा. प्रेस वार्ता के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना व पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. इधर भरगामा थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में एक युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट: राकेश

चार दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...