जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं, मथुरा में मनाएंगे सीएम योगी

नई दिल्ली : कृष्ण जन्माष्टमी की देशभर में धूम है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुथरा में जन्माष्टमी मनाएंगे.

बता दें कि भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में मौजूद भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं.

मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया. भक्तों में भारी उत्साह है.

सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था.

वहीं मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में कृष्ण जन्माष्टमी

की तैयारियों के साथ मंगल आरती भी की गई.

जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर,

मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए. जय श्रीकृष्ण!

मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल लगातार दूसरे साल मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से होगी. 19 अगस्त को वह यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जन्माष्टमी की बधाई दी.

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में मनाई जन्माष्टमी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक जन्माष्टमी के मौके पर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) मंदिर के समारोह में पहुंचे. पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे. सुनक ने भक्तिवेदांत मनोर मंदिर के समारोह में भाग लिया. मंदिर के समारोह में शामिल होने के बाद अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर सुनक ने लिखा, आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी मनाने गया था, यह एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है.

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

पूरे देशभर में मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना शुरू हो गया है. मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. पूरे देश में जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...