सिरमा के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए हुई कुर्की जब्ती

हजारीबाग एसपी से मिली विधायक अंबा प्रसाद

सिरमा में घटित घटना मे शामिल अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई शुरुआती दिन से ही जारी है.

ग्रामीणों द्वारा की गई पहल पर छह अपराधियों में से दो अपराधियों को पूर्व ही

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पहले से गिरफ़्तार दो आरोपियों के

अलावा आज मामले के मुख्य आरोपी ने भी सरेंडर कर दिया है,

वहीं बाकी के अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी के घरों में कुर्की जब्ती किया गया है.

विधायक के द्वारा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग और एसडीपीओ बड़कागांव से लगातार वार्ता की जा रही है

ताकि बाकी बचे अपराधियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे से बाकी अभियुक्तों

की गिरफ़्तारी और पीड़िता और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर मुलाकात भी की.

amba prasad 22Scope News

बीजेपी के लोग सेंक रहे राजनीतिक रोटी – अंबा प्रसाद

विधायक ने राजनीति कर रहे विपक्षियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष

के लोगों को यह नहीं दिख रहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गयी,

अब तक तीन लोग हिरासत में आ गए हैं,

बाकी बचे अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का कार्य तेज़ी से किया जा है.

कानून के राज में जो भी अपराध करेगा उसे सजा कानून अवश्य देगी.

मैं लगातार पुलिस अधीक्षक हजारीबाग और एसडीपीओ बड़कागांव को बचे

आरोपियों की गिरफ़्तारी और तत्काल कार्रवाई के लिए बात चीत कर रही हूं.

इस पूरे प्रकरण में बाहर के लोग आकर क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का काम कर रहे हैं

साथ ही पूरे बड़कागांव में डर का माहौल बना रहे हैं.

सभी समुदाय में चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हो शांति से जीवन व्यतीत करना चाहते हैं

और दूसरी तरफ़ बीजेपी के लोग एक छोटी बच्ची और उसके परिवार का

दुरुपयोग कर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं. बड़कागांव की जनता यह समझती है

तभी भाजपा को यहाँ से लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा तब बाहरी लोगों को

बुलाकर शांति भंग करने की कोशिश की जा रही हैं.

रिपोर्ट- शशांक सिंह

चोरी की स्कूटी पर विदेशी शराब, जिंदा कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...