कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों से पांच करोड़ की राशि बरामद

Patna– करोड़ों की राशि जब्त – दानापुर स्थित बसंत बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के

किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के आवास पर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है.

अब तक की छापेमारी में विभाग को  एक करोड़ कैश,

लाखों रुपये के गहने और जमीन के कागजात बरामद हुए है.

ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता हैं संजय कुमार राय

Crouppt 22Scope News

संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना आवास पर निगरानी विभाग की दूसरी टीम कर रही है.

तीनों आवास से शुरुआती छापेमारी में करीबन पांच करोड़ की राशि बरामद किये जाने का दावा किया जा रहा है.

यह राशि अभी बढ़ सकती है. निगरानी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि

अभियंता संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है. निगरानी की छापेमारी में इस बात की जानकारी सामने आयी है कि इनके आवास पर भ्रष्ट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और कैशियर के अवैध रुप से ली गयी राशि को रखा जाता था.फिलहाल निगरानी विभाग तीनों स्थानों से प्राप्त राशी और नोटों का मिलान कर रहा है.

करोड़ों की राशि जब्त

बताया जा रहा है कि खुद निगरानी विभाग को यह आशा नहीं थी कि एक कार्यपालक अभियंता के आवास से इतनी बड़ी राशि की बरामदगी होगी. लेकिन यह राशि देख कर अधिकारी भी अंचभित है.

रिपोर्टर–दानापुर से गौरव कुमार

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...