Advertisment

आखिर क्यों रो पड़े कार्यपालक अभियंता, क्यों टकपे आंखों से आंसू …

पटना: निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में काला धन बरामद किया. निगरानी विभाग की टीम ने अभियंता के घर से लाखों रूपए की संपत्ति बरामद की है. जिसमें मुख्य रूप से दो बोरे में भरे 85 लाख रूपए नकद, 1.5 किलोग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी सहित चांदी के तीन ईट की बरामदगी की गयी है. निगरानी विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी अभियंता मसौढ़ी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं.

निगरानी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर निगरानी ने शनिवार सुबह छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार छापेमारी में जब अभियंता की कालीकमाई का सामने आने लगी तब छापेमारी कर रहे अधिकारियों के सामने कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह रोने लगे. निगरानी विभाग ने अभियंता के घर से दर्जन भर मोबाइल की बरामदगी भी की है.

बरामद सामानों मुख्य रूप से 500-500 सौ के नोट, सोना-चांदी बर्तन में से ग्लास, कटोरी, प्लेट, चम्मच सहित आभूषण शामिल हैं, चांदी के बर्तन और ईट की बरामदगी हुई है.

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नम्बर 7 में चल रही निगरानी विभाग की छापेमारी में पहले 50 लाख और बाद में 85 लाख रुपए नकद मिला. अभियंता के काले कमाई की जानकारी मिलने के बाद निगरानी विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है. जब्त सामानों के अलावा अबतक संपत्ति के नाम पर 05 महंगी गाड़ियां और 04 मंजिला मकान के संबंध में भी जानकारी मिली है. निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ब्यूरो इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है. कार्रवाई कर निगरानी विभाग गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी कर रही है और मौके से अवैध संपत्तियों को जब्त कर रही है. इन दिनों लगातार निगरानी विभाग के जरिए इस तरह के छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट- रोबिन कुमार

 

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...