बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की स्टेट कन्वेनर ने ढाया जुल्म- दीपिका पांडे सिंह

Ranchi– Sunita Khakha case-सुनीता खाखा मामले में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट किया है कि

प्रधानमंत्रीजी आपके बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की स्टेट कन्वेनर ने

एक दिव्यांग के साथ जुल्म और क्रुरता की सारी हदें पार कर दी.

सुनीता खाखा के साथ जुल्म की कहानी को बयां नहीं किया जा सकता. उसके लिए शब्द कम हैं.

Dipika pandey 6 22Scope News

Sunita Khakha case- इंसाफ की मांग क्यों नहीं कर रही भाजपा

दीपिका सिंह पाण्डे ने आगे लिखा है कि कहां हैं स्मृति इरानी और कहा है भाजपा,

क्या एक आदिवासी लड़की आपकी नजर में लड़की नहीं है.

उतरिए सड़क पर और सीमा पात्रा के खिलाफ सख्त सजा की मांग कीजिए.

महिला आयोग इस मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है.

Sunita Khakha case-पीड़िता का रिम्स में चल रहा इलाज

आपको बतला दें कि सुनीता खाखा मूलरुप से गुमला जिले के डमरी प्रखंड की रहने वाली है.

वह रांची में एक पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी और

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के घर में रहकर काम करती थी, लेकिन बतलाया जा रहा है कि

सीमा पात्रा के द्वारा सुनीता खाखा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर यातना दी गयी,

लोहे के सलाखों से दागा गया,

उसे अपने मुंह से  पेशाब तक को साफ करने को विवश किया गया.

फिलहाल सुनीता खाखा रिम्स, रांची में इलाजरत है, जहां उनका इलाज चल रहा है,

आज ही विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने रिम्स जाकर सुनीता खाखा से मुलाकात की थी

और अधिकारियों को इलाज की समूचित व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया था.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...