Advertisment

12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मी हड़ताल पर

सीतामढ़ी : मंगलवार से निगम सफाई कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों ने  निगम के दफ्तर में तालाबंदी कर जुटता का परिचय देकर जमकर नारेबाजी की।

इस मामले पर नगर निकाय के कर्मियों की 12 सूत्री लंबित मांगों पर प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय में वार्ता हुई। दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण, समान काम समान वेतन या 18000 से लेकर 21000 रूपए तक वेतन की मांग को लेकर कोई फलाफल नहीं निकल सका। ऐसी स्थिति में बिहार के नगर निकायों में 07 सितंबर से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में कोई बदलाव नहीं करते हुए कर्मी हड़ताल पर चले गए।

मजदूर नेता ने कहा कि बिहार के नगर निकायों में होने वाली हड़ताल का मुख्य मुद्दा ग्रुप “डी” के पदों को पुनर्जीवित करना, दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण, आउटसोर्स पर रोक, नगर निकायों के स्तर पर ग्रुप “सी” का नियंत्रण और अनुकंपा पर नियुक्ति को जल्द प्रारंभ करना शामिल है। इन प्रमुख मांगों पर जब तक सरकार फैसला नहीं करती है, तब तक इस हड़ताल को किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं किया जा सकता है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने दी...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और एकता का संकल्प लेने...