Advertisement
Advertisement

10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम किया हंगामा, नगर विकास मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी

निगम कर्मी 7 सितम्बर से हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

हड़ताली कर्मियों से वार्ता कर जायज मांगों को किया जाएगा पूरा : जिलाधिकारी

मुंगेर : मुंगेर नगर निगम के सभी कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। सभी कर्मी बिहार लोकलबॉडी इम्पोलाइज फेडरेशन महासंघ, पटना के तत्वाधान में 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

अनिश्चितकालीन हड़ताल में ऑफिस कर्मी, आउट सोर्सिंग कर्मी, दैनिक कर्मी, स्थाई कर्मी, जल-कल कर्मी शामिल हैं। इनकी मुख्य मांगे दैनिक मजदूरों को स्थायी करने, वेतन विसंगति को दूर करने, 7वां वेतनमान लागू करने, पेंशन लागू करने की मांगे है। इस मामले पर मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि हड़ताली कर्मियों से वार्ता कर उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट : अतहर खान

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...