अपनी मांगों को लेकर आरा नगर निगम कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, 15 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

आरा : आरा नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नगर निगम के कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन को 15 दिन पहले ही छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं की गई।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अस्थायी कर्मियों को छठे वेतनमान की अंतर राशि और सातवें वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को स्थायी करने तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मात्र 12 हजार रुपए मासिक वेतन में कर्मचारियों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

Ara Dharna 1 22Scope News

संघ अध्यक्ष ने कहा- सभी कर्मचारियों को ACP का लाभ दिया जाए

संघ अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए और बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रथा बंद हो। अगर किसी कर्मचारी से गलती होती है तो पहले उसे कारण बताओ नोटिस देकर सफाई का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन और मेयर कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि तब पूरा शहर देखेगा कि नगर निगम कर्मचारी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ara Dharna 22Scope News

यह भी पढ़े : अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img