रांची : पीठ पर छुरा घोपने के बजाय सामने से वार करे बीजेपी ,
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए
कहा कि पीठ पर छुरा घोपने के बजाय सामने से वार करे. पीठ पीछे क्यों वार करते हो.
इनको और इनके संस्थानों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारी सरकार तैयार है.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस सत्र के माध्यम से इनको बताना चाहता हूं कि आपके डराने,
धमकाने से और खरीद फरोख्त से कुछ नहीं होने वाला है.
पीठ पर छुरा घोपने के बजाय सामने से वार करे बीजेपी : इनके चेहरे बहुत क्रूर और भयावह है
बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार जीतना तो छोड़िए
जमानत बचाना इनको मुश्किल हो जायेगा. इनके चेहरे बहुत क्रूर और भयावह है.
इन्हें लूटकर खाने की आदत है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री का कुर्सी छीनना चाहते हैं.
मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि 1932 खतियान और ओबीसी के मामले में
हमारी सरकार बहुत जल्द आगे बढ़ने जा रही है.
बेहतर योजना लाने के लिए काम कर रही सरकार
सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग वे हैं जिनके मूंह में राम और बगल में छूरी है.
हमारी सरकार ने किसानों को ऋण माफी करने का काम किया. सूखाड़ पर सरकार गंभीर है.
सरकार एक बेहतर योजना लाने के लिए काम कर रही है.
हो-हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये खड़े हुए जमात वो हैं जिन्होंने 1985 की स्थानीयता लागू करने का काम किया. जो गलत है. चोरी, डकैती, डराने धमकाने से काम नहीं चलेगा. राज्य की जनता जाग गई है. सरकार की मंशा साफ है. सरकार जनता के लिए काम कर रही है. पीठ पर छूड़ा घोपने के बजाय सामने से वार करे. आडानी के पोर्ट से सबसे ज्यादा ड्रग्स सप्लाई होता है. हम अपने उपलब्धियों से ही इनको कूचलेंगे.
हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट
हेमंत सरकार ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल कर लिया है. सरकार के पक्ष में कुल 48 वोट पड़े. मतदान के समय विपक्ष ने वोटिंग का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहल निकल गये. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया. इस दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव भी बाहर निकल गये. विश्वास मत के परिणाम जारी करने के बाद स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.
लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता
बता दें कि विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है. जिसपर चर्चा हुई. इससे पहले सदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने तंत्र को खत्म कर दिया है सिर्फ लोक बचा है. लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बीजेपी देश के आधे राज्यों में गृह युद्ध की स्थिति बना रही है. कपड़ा, सब्जी और राशन को खरीदना सुना था, बीजेपी विधायक खरीद रही है.
व्यापारियों की जमात है बीजेपी
बीजेपी सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि बीजेपी व्यापारियों की जमात है. पार्टी जब चुनाव में नहीं जीत पाती है तो गेहूं-चावल की तरह विधायक खरीदने लगती हे. हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया. हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने यह सत्र बुलाया.

















