रांची : झारखंड में एक दिन के विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है. सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है.
जिसपर चर्चा जारी है. सीएम हेमंत सोरेन आज सदन में विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेगी.
सदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने तंत्र को खत्म कर दिया है सिर्फ लोक बचा है.
लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.
बीजेपी देश के आधे राज्यों में गृह युद्ध की स्थिति बना रही है.
कपड़ा, सब्जी और राशन को खरीदना सुना था, बीजेपी विधायक खरीद रही है.
सदन में विश्वास प्रस्ताव : लोकतंत्र बचाने के लिए बुलाया सत्र- हेमंत सोरेन
बीजेपी सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि बीजेपी व्यापारियों की जमात है.
पार्टी जब चुनाव में नहीं जीत पाती है तो गेहूं-चावल की तरह विधायक खरीदने लगती है.
हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की
सरकारों को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया.
हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने यह सत्र बुलाया है.
सभी विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को खुद बस में लेकर विधानसभा पहुंचे.
ये सभी विधायक रविवार को छत्तीसगढ़ से रांची आए हैं.
सभी यूपीए विधायकों को विशेष बस में सर्किट हाउस से लेकर विधानसभा लाया गया था.
वहीं कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा ने विधायकों ने
छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड को लेकर हंगामा किया. विधानसभा की विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विपक्ष को विश्वास मत पर बहस करने के लिए कहा.
सीएम हेमंत को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- नीलकंठ सिंह मुंडा
सदन में बीजेपी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि ना ही कोर्ट की ओर से, ना ही राज्यपाल ने बहुमत साबित करने को कहा, फिर सरकार विश्वासमत क्यों लाना चाहती है. बीते दिनों से सीएम विधायकों को लेकर जिस तरह से घूम रहे हैं. उससे लगता है कि उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है. सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी है. राज्य की बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
सदन में विश्वास प्रस्ताव : सीएम के व्यवहार पर सीपी सिंह ने जताई आपत्ति
इधर बीजेपी विधायक सीपी सिंह सदन में सीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि सीएम ने सदन में प्रवेश के साथ ही बीजेपी पर हमला बोल दिया। साथ ही कहा कि मैं खुद भी स्पीकर रह चुका हूं, ऐसे में कोई विधानसभा अध्यक्ष गलत करेंगे तो मैं चुप नहीं बैठूंगा. उन्हें विश्वास मत पेश करना चाहिए.
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में खतियान पर बोले सुदिव्य सोनू, जानिए किसने क्या कहा

















