Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल्द लागू होगा 1932 का खतियान, ओबीसी आरक्षण का दायरा भी बढ़ेगा- हेमंत

Ranchi-विश्वास मत-हेमंत सरकार के द्वारा सदन में पेश विश्वास मत के पक्ष में

कुल 48 विधायकों ने अपना विश्वास प्रकट किया है,

जबकि विपक्ष की ओर से इसका बहिष्कार किया गया.

निर्दलीय विधायक अमित महतो और सरयू राय ने भी विश्वास मत में हिस्सा नहीं लिया.

इस प्रकार हेमंत सरकार ने सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया है.

विश्वास मत पर बोलते हुए हेमंत ने चुन-चुन कर साधा निशाना

इसके पहले विश्वास मत पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने चुन चुन कर भाजपा पर निशाना साधा.

हेमंत सोरोन ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों को जानबुझ कर अस्थिर करने का षंडयन्त्र रचा जाता है.

उनकी सरकारें गिराने की कोशिश की जाती है, भाजपा का चरित्र व्यापारियों की पार्टी की है,

यह लोग चावल दाल की तरह ही विधायकों की खरीद भी करते हैं,

उनकी बोली लगाते हैं, जो नहीं बिकता है, उसके दरवाजे पर सीबीआई और ईडी छोड़ा जाता है.

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पत्रकारों के द्वारा चलाया जाता है भाजपा का एजेंडा

हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पत्रकारों के द्वारा भाजपा का एजेंडा चलाया जाता है.

यह भी खेल का एक हिस्सा है,

आदिवासी मूलवासियों के मुद्दों को मीडिया संस्थानों के द्वारा हाशिये पर ढकेला जा रहा है.

उन्होंने कहा बहुत ही बारीक नजर से इन चीजों को देखता रहता हूं,

किस प्रकार मीडिया के द्वारा आदिवासी मूलवासियों के मुद्दों को

सुनियोजित तरीके से डायवर्ट किया जा रहा है.

आज भी देश को मनुवादी सोच से चलाना चाहती है भाजपा

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार किसी को भी मरने के लिए नहीं छोड़ सकती,

हम किसी की जाति और धर्म देखकर कार्रवाई नहीं करते,

हमने पुलिस कस्टडी वालों को भी एयर लिफ्ट कर इलाज करवाया.

यही नहीं सदन में बैठे भाजपा के विधायकों को भी एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा.

हम अपने कामों में सत्ता पक्ष और विपक्ष का भेद नहीं करते.

लेकिन पहले दिन से ही हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

हमारे तीन विधायक आज भी बंगाल में है, खरीद फरोख्त का आरोप असम के मुख्यमंत्री पर है.

भाजपा की कोशिश राज्य में साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने की है.  

विधायक समरीलाल को निशाने पर लेते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि

 इनके फर्जी विद्यायक यहां बैठे हुए हैं और बाबूलाल तो रंग बदलने में माहिर हैं.

बाबूलाल के कारण ही आज तक आदिवासी मूलवासियों का स्थानीयता का मामला फंसा रहा.

ओबीसी का आरक्षण भी इनके द्वारा ही खत्म किया गया.

विश्वास मत के बाद 32 का खतियान लागू करने की घोषणा

सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग वे हैं जिनके मूंह में राम और बगल में छूरी है.

हमारी सरकार ने किसानों को ऋण माफी करने का काम किया. सूखाड़ पर सरकार गंभीर है.

सरकार एक बेहतर योजना लाने के लिए काम कर रही है.

हो हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये खड़े हुए जमात वो हैं

इनके द्वारा ही 1985 की स्थानीयता लागू करने का काम किया गया था.

यही चोरी इनके द्वारा ही की गई थी. डराने धमकाने से काम नहीं चलेगा.

राज्य की जनता जाग गई है और सरकार की मंशा साफ है.

सरकार जनता के लिए काम कर रही है. पीठ पर छूड़ा घोपने के बजाय सामने से वार करे.

हम किसी भी हालत में 1932 का खतियान को लागू करेंगे,

साथ ही ओबीसी के आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया जायेगा,

उनका हक है 27 फीसदी आरक्षण वह उनके मिलेगा.

अपनी उपलब्धियों से ही इनको कूचलेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि अडानी के पोर्ट से सबसे ज्यादा ड्रग्स सप्लाई होता है.

लेकिन इस सरकार के द्वारा उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती.

उल्टे विपक्ष की सरकारों को निशाना बनाया जाता है.

लेकिन हम भी अपनी उपलब्धियों से ही इनको कूचलेंगे.

हेमंत सोरेन ने कहा कि कहा कि हम बहुत जल्द 1932 का खतियान को लागू करने जा रहे हैं

और ओबीसी आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया जायेगा.  

अगली बार भाजपा को जीत की बात तो छोड़िये, जमानत भी बचाना मुश्किल पड़ने वाला है.

भाजपा पर हमलावर हेमंत सोरेन ने कहा कि  इनके चेहरे बहुत ही क्रूर और भयावह हैं.

हिम्मत है तो सीने पर करें वार, पीठ पीछे वार करना कायरों की निशानी

इन्हें लूटकर खाने की आदत है,एक आदिवासी मुख्यमंत्री का कुर्सी छीनना चाहते हैं.

भाजपा को ललकारते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हिम्मत है तो सामने से वार करें, पीठ पीछे वार कायरों की निशानी है.

उन्होंने कहा कि हम भाजपा और इनके संस्थानों का मंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा ड्रग्स  की सप्लाई अडानी के बंदरगाह से होती है.

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...