औचक निरीक्षण – तेजस्वी को देर रात देख PMCH के डाक्टरों के उड़ गए होश

पीएमसीएच में देर रात किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों की लगाई क्लास

पटना : हॉस्पिटल्स का औचक निरिक्षण – बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने

देर रात PMCH का औचक निरीक्षण किया.

अस्पताल की अव्यवस्था देख तेजस्वी यादव भड़के और डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई.

बता दें कि लोगों ने तेजस्वी यादव से अस्पताल के खिलाफ शिकायत की थी.

जिसके बाद उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. साफ-सफाई से तेजस्वी यादव खुश नहीं दिखे.

उन्होंने लोगों की शिकायत को नोट किया और जल्द उचित सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया.

हॉस्पिटल्स का औचक निरिक्षण – किसी को नहीं थी जानकारी

दरअसल, तेजस्वी यादव देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) पहुंच गए.

उनके निरीक्षण के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी.

ऐसे में डिप्टी सीएम को अपने सामने पाकर अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए.

उप मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का वीडियो भी सामने आया है.

हॉस्पिटल्स का औचक निरिक्षण – न दवाओं का पता न डॉक्टरों का

वीडियो में उप मुख्यमंत्री डॉक्टरों से दवाईयों की सूची मांगते दिख रहे हैं,

लेकिन मौके पर दवाईयों की सूची नहीं मिलती है. इसके अलावा डॉक्टर भी नदारद मिले.

तेजस्वी यादव ने कहा, PMCH में टाटा वार्ड की हालत बद से बदतर मिली.

यहां न ही दवा की कोई व्यवस्था थी और न ही साफ-सफाई की.

मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं और मौके पर कई लापरवाहियां देखने को मिलीं.

न डॉक्टर मिले न ही जूनियर डॉक्टर.

तेजस्वी ने इन अस्पतालों का भी किया निरीक्षण

उन्होंने कहा, मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारी झूठ बोलते पकड़े गए.

इसलिए सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गरदानीबाग अस्पताल का भी निरीक्षण किया.

उन्होंने कहा, इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पर्याप्त दवाएं और कर्मचारी ड्यूटी पर मिले.

तेजस्वी टाटा वार्ड में अव्यवस्था देखकर भड़के

निरीक्षण की बाबत डिप्टी सीएम ने बताया कि आज उन्होंने PMCH समेत गर्दनीबाग और गार्डिनर रोड अस्पताल का निरीक्षण किया. दो अस्पतालों में डाक्टर थे, कर्मचारी थे, दवाएं थी. लेकिन मरीज नहीं थे. जब वे PMCH पहुंचे तो अन्य जगहों की स्थिति तो ठीक थी. लेकिन टाटा वार्ड की स्थिति बदतर थी. उन्हें शिकायत मिली थी, इसी आधार पर वे निरीक्षण करने पहुंचे थे. जैसी शिकायत मिली थी, वह सही पाई गई.

तेजस्वी को बीजेपी का मिला साथ, कह दी बड़ी बात

 

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...