Patna News: पटना सहित बिहार के कई जिलों में NIA का छापा, टेरर मॉड्यूल मामले की हो रही जांच

Patna News : NIA Raids across Bihar : राजधानी पटना सहित बिहार के कई

जिलों में NIA ने छापेमारी की है.

पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले की एनआईए की टीम जांच कर रही है.

बताया जाता है कि एनआईए (NIA) की टीम बिहार में गुरुवार को 32 ठिकानों पर छोपमारी की है.

जांच एजेंसी की टीम ने पटना के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, वैशाली, अररिया सहित

कई जिलों में PFI से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे हैं.

NIA Raids across Bihar : दरभंगा के दो ठिकानों पर छापा

एनआईए की टीम ने पटना के फुलवारी शरीफ में अहतर परवेज के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी की.

जांच एजेंसी की टीम यहां सुबह 6 बजे पहुंची थी. NIA की दो टीम दरभंगा भी पहुंची.

पहली टीम ने उर्दू बाजार के एक लॉज में छापा मारा. यहां गिराफ्तार किए गए नरुद्दीन जंगी के घर से

चंद कदम दूर स्थित लॉज पर छापा मारा गया. वहीं, दूसरी टीम ने दरभंगा के सिंघवाड़ा इलाके में छापेमारी की.

nia1 22Scope News

फुलवारी शरीफ में इनके ठिकानों पर हो रही छापेमारी

दानापुर: फुलवारी शरीफ में दो इलाके में एनआईए छापेमारी कर रही है.

मिलकीआना मोहल्ले में मौजूद एसडीपीआई एहसान प्रवेश के घर में छापेमारी की गई है. यह छापेमारी सुबह की गई. वहीं दूसरी तरफ फुलवारी शरीफ के गोनपूरा गांव में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. यहां दो लोगों के घरों की तालाशी ली गयी और पूछताछ हो रही है. अमीन खान और छोटे खान के घर में एनआईए की टीम मौजूद है. इनका नाम फुलवारी शरीफ मॉड्यूल में पहले भी आ चुका है. उसी को लेकर के एनआईए की टीम छापेमारी कर घर के लोगों से पूछताछ कर रही है.

NIA Raids across Bihar : 32 जगहों पर छापेमारी

एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर में मौजूद संदिग्धों में कई ऐसे हैं, जिनके सीधे तौर पर पीएफआई (PFI) यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध हैं. जिसके लिंक की जांच एनआईए गहराई से कर रही है. यही वजह है कि एनआईए फुलवारी शरीफ के मामले में 32 जगहों पर छापेमारी कर रही है.

सरकारी शिक्षक परवेज आलम का मोबाइल ले गई NIA की टीम

NIA की टीम ने PFI के सारण जिला अध्यक्ष और सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक छापेमारी की. NIA परवेज का मोबाइल अपने साथ ले गई.

रामपुर मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक और PFI के जिलाध्यक्ष ने बताया कि फुलवारी शरीफ के एक घर मे 6-7 जुलाई को PFI के गणतंत्र बचाओ मुहिम के तहत एक मीटिंग की थी.

रिपोर्ट: प्रणव राज/गौरव कुमार

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...