Siwan : पुलिसकर्मी हत्या मामले में रईस समेत चार नामजद सहित 8 पर FIR

सीवान : पुलिसकर्मी वाल्मीकि यादव हत्या मामले में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान समेत

चार लोगों पर नामजद सहित 8 पर मामला दर्ज (FIR) किया गया है.

वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई है.

बता दें कि सिपाही वाल्मीकि यादव (39 वर्ष) सिसवन पुलिस स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात था.

वह पटना जिले के मसौढ़ी का रहने वाला था.

अपराधियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी

जिसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई.

वहीं घटना के बाद सारण डीआईजी, सीवान एसपी समेत तमाम आला अधिकारी घटना स्थल

पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी.

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

जिसके बाद रईस खान समेत चार नामजद जिसमे आफताब आलम, वीरेंद्र राम, अभय यादव और

चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई हैं. अब लगातार उन सभी जगहों पर छापेमारी की जा रही है,

जहां अपराधियों की जुटान होने की सूचना मिल रही हैं.

ज्ञात हो कि पुलिस की टीम ग्यासपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दो दिन

पूर्व अपराधियों की जमावड़ा होने की सूचना मिली थी.

पुलिसकर्मी हत्या का जानिए पूरा मामला

सूचना के बाद पुलिस स्थल पर पहुंच उन लोगों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही थी कि

अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, और एक ग्रामीण घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर गोलीबारी हुई है, वहां अपराधियों की हमेशा जुटान होता है. प्राप्त सूचना के अनुसार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

पुलिसकर्मी हत्या पर क्या बोले एसपी ?

वहीं इस मामले में सीवान एसपी ने कहा कि ग्यासपुर गोली कांड मामले में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है. घटना स्थल से कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे आसानी से उन अपराधियों तक पहुंचा जा सकता है. पुलिस अपना काम सिस्टम के अनुसार कर रही हैं. बहुत जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे.

विजय कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img