Patna News: वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ्तार, थाने में जाकर पुलिस को धमकाने का आरोप

आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे हैं असफर अहमद

Patna News : वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ्तार – थाने में जाकर पुलिस को धमकाने के

मामले में वार्ड पार्षद असफर अहमद को पटना पुलिस ने

गिरफ्तार कर लिया है. असफर अहमद वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद हैं और

राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे हैं. पुलिस ने देर रात पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया.

इस दौरान कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची.वहीं तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया गया.

ward parsad1 22Scope News

वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ्तार: DSP सहित पुलिसकर्मियों से किया दुर्व्यवहार

आरजेडी नेता के बेटे ने थाने में दबंगई की. थाने में घुसकर सब्जिबाग के वार्ड पार्षद असफर अहमद ने

डीएसपी सहित पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार किया. थानेदार सहित थाने के पुलिसकर्मियों को धमकी दी.

असफर अहमद आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का बेटा है.

सब्जी बाग में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला

दरअसल गुरुवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने सब्जी बाग़ इलाके में

हमला कर दिया था. सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था.

आज इस मामले में इलाके के डीएसपी और थानेदार घटना स्थल पर गए थे और

वहां से एक स्थानीय दुकानदार को शक के आधार पर पकड़कर थाना ले आये.

लेकिन इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद असफर अहमद थाना पहुंच गए और पुलिस के

हिरासत में लिए दुकानदार को ले जाने की कोशिश करने लगे.

ward parsad12 22Scope News

वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ्तार: मामला गंभीर

इस दौरान मना करने पर वहां मौजूद टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उसके बाद आरजेडी के पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद भी वहां पहुंच गए. पीरबहोर थाने के थानेदार सबी उल हक़ के अनुसार इन लोगों ने थाने में जो किया वह अतिगंभीर मामला है. फिलहाल पूर्व पार्षद सहित सभी लोगों को थाना में डिटेन किया गया है.

वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ्तार: सीसीटीवी में पूरा मामला कैद

डीएसपी टाउन अशोक प्रसाद के अनुसार पुलिस के काम मे बाधा डाली गई है. वार्ड पार्षद ने अपना कपड़ा खुद से फाड़ लिया. लेकिन सबकुछ सीसीटीवी मे कैद हो गया है.

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...