Advertisment

06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा एक्सपो उत्सव-2021

रांचीः जेसीआई, रांची का उपभोक्ता मेगा ट्रेड फेयर “एक्सपो उत्सव 2021 “06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर” तक अपने नए प्रारूप डिजिटल-वर्चुअल स्टाल्स में आयोजित किया जायेगा।  इस ट्रेड फेयर में एक क्लिक के माध्यम से अनेक प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का चयन किया जा सकता है।

एक्सपो उत्सव विस्टा 2021 के संयोजक मयंक अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल ने हमें समय के साथ बदलना सिखाया है। शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए आपको बस वेबसाइट www.expoutsav.com को खोलना है। आप यहां अपने मनपसन्द का स्टाल्स और प्रोडक्ट्स को घर बैठे खरीद सकते है।

सह संयोजक राहुल टिबरेवाल ने कहा कि मेला में 100 से भी अधिक स्टाल्स लगेंगे। एक्सपो में इंडिया की नामी चार पहिये की कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स, कपड़े की लेटेस्ट डिज़ाइन का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। सभी उत्पादों पर छूट भी दिया जाएगा|  यह झारखण्ड का पहला वर्चुअल ट्रेड फेयर का आयोजन है।

अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने रांची वासियों से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस नए प्रारूप का लुफ्त उठायें और घर बैठे ही आनंद लें, सुई से लेकर कार तक सब एक क्लिक में मिलेगा।

एक्सपो के प्रिंसिपल पार्टनर हैं अपोलो क्लिनिक रांची, टाइटल स्पांसर है पोलीकैब, एसोसिएट पार्टनर गजानंद जेवेल्लेर्स

इस सम्मलेन में पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल , गौतम कुमार , अमित खोवाल, महिला विभाग की अध्यक्ष  कंचन माहेश्वरी ,सचिव  निखिल अग्रवाल , देवेश जैन, , जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जालान, जेसी संकेत सरावगी आदि मौजूद थे।

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...