डोमचांच में पेड़ पर फल के अलावा नेटवर्क भी मिलता है.

कैसे बनेगा डिजिटल भारत

कोडरमा : पेड़ पर मोबाइल नेटवर्क – डिजिटल दुनिया में जहां हर हाथ में मोबाइल है और एक क्लिक करते ही

मोबाइल के जरिए जहां हम देश दुनिया से जुड़ जाते हैं.

वहीं कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के बंगाखलार में एक इनकमिंग कॉल के लिए लोग तरसते हैं.

दरअसल इस गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पकड़ता है.

mobile1 22Scope News

पेड़ पर मोबाइल नेटवर्क: इनकमिंग कॉल के लिए तरस जाते हैं लोग

भारत 4G से 5G ओर बढ़ रहा है. वहीं इस दौर में अगर हम यह कहें कि

मेरे गांव में नेटवर्क नहीं है तो लोग मजाक उड़ाएंगे.

लेकिन, यह बात बंगाखलार पंचायत के उन ग्रामीणों के लिए पूरी तरह से सच है,

जो एक आदद इनकमिंग कॉल के लिए तरस जाते हैं.

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के बंगाखंलार पंचायत का यह गांव पूरी तरह से जंगल और पहाड़ों से घिरा पड़ा है.

यहां लोगों को अगर मोबाइल पर बात करनी होती है तो लोग या तो पेड़ पर चढ़ते हैं या फिर पहाड़ी पर जाकर बात कर पाते हैं.

mobile12 22Scope News

पेड़ पर मोबाइल नेटवर्क: पेड़ पर टांग कर रखते हैं मोबाइल

यहां के लोग अपने मोबाइल को घर की छत पर पर या पेड़ पर टांग कर रखते हैं ताकि, नेटवर्क पकड़े और जरूरत के कॉल इनके मोबाइल पर आ सके लेकिन, ऐसा भी यदा-कदा ही हो पाता है. मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की बेबसी इन ग्रामीणों को तब ज्यादा हो जाती है जब या तो गांव में कोई बीमार पड़ जाता है.

mobile123 22Scope News

नेटवर्क नहीं रहने के कारण प्रज्ञा केंद्र भी रहता है बंद

बंगाखलार पंचायत में एक प्रज्ञा केंद्र भी है लेकिन नेटवर्क नहीं रहने के कारण प्रज्ञा केंद्र अक्सर बंद रहता है और अगर खुला भी तो नेटवर्क नहीं रहने के कारण सरकारी योजनाओं से जुड़े कामकाज नहीं हो पाते हैं. प्रज्ञा केंद्र के संचालक गांव में ऊंचे स्थान पर जाकर मोबाइल पर ही फाइल डाउनलोड करते हैं और उसके बाद प्रज्ञा केंद्र में आकर लोगों को उसका प्रिंट आउट देते हैं. यही स्थिति कमोबेश हर दिन बनी रहती है.

डिजिटल भारत: बंगाखलार पंचायत के लोगों को 2जी नेटवर्क भी नहीं मिलता

4G मोबाइल नेटवर्क से अब हम 5G और 6G की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इस बढ़ते कदम में बंगाखलार पंचायत के लोगों को 2G नेटवर्क भी मुहैया नहीं हो पा रहा है. मोबाइल आज लोगों की शौक नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है. ऐसे में बंगाखलार पंचायत के लोग मोबाइल नेटवर्क से कटे होने के साथ मूलभूत सुविधाओं से भी कटे हुए हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...