बेगूसराय गोलीकांड पर बोले CM- हर स्थिति पर नजर

नीतीश कुमार ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पटना : बेगूसराय गोलीकांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख जताया है.

उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. ऐसा पहले नहीं देखा गया था.

मामले में कई अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को मामले की जाँच के आदेश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

वहीं कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जब उनका बयान आया था.

उसपर हमने संज्ञान लिया था. और अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गयी थी.

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम भी इस बात से अवगत थे.

बेगूसराय गोलीकांड – नीतीश कुमार से नहीं रहा संभल बिहार

बेगूसराय गोलीकांड को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने

एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है.

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है. चले हैं देश संभालने.

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार उर्फ कुर्सी कुमार जब-जब कानून व्यवस्था को लेकर

समीक्षा बैठक करते हैं. तब-तब राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं.

उन्होंने कहा कि ये जनता राज नहीं, गुंडाराज है.

जांच के लिए कई टीम गठन

बेगूसराय गोलीकांड पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि इस मामले की

जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. और लगातार छापेमारी चल रही है.

उन्होंने कहा कि लापरवाही के आरोप में गश्ती दल के 7 प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है.

एडीजी ने कहा कि घटना जिस तरीके से हुई है उसकी पूरी जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि एसपी- डीआईजी के साथ-साथ कई अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है.

और सभी टीम अलग-अलग छापेमारी कर रहे हैं. बेगूसराय पुलिस से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है.

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...