Advertisment

बेगूसराय में छात्राओं ने CM की तस्वीर पर चढ़ाई चुनरी, कहा ‘क्रांतिकारी धरती को किया कलंकित’

बेगूसराय: प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को बेगूसराय में जीविका कर्मियों से संवाद के दौरान CM नीतीश कुमार के द्वारा कपड़ा पहनने को लेकर की गई चर्चा की वजह से पूरे राज्य में राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं और नीतीश कुमार को बीमार बता रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बेगूसराय में छात्राएं भी मुख्यमंत्री पर भड़क उठी हैं। बेगूसराय में एआईएसएफ के छात्रों ने मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार के विरोध में नारे लगाये।

बेगूसराय शहर में स्थित श्री कृष्ण महिला कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर छात्राओं को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला फोबिया के शिकार हो गये हैं। इससे पहले भी उन्होंने विधानसभा में महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक बातें कहीं थी और एक बार फिर वे बेगूसराय में जीविका कर्मियों के बीच कपड़ा पहनने को लेकर जो बातें कही है वह निंदनीय और हास्यास्पद है।

बेगूसराय क्रांतिकारियों की धरती है और यहां आ कर नीतीश कुमार ने जो भी बातें कही है उससे साफ मालूम होता है कि वे महिला फोबिया के शिकार हो गये है। उन्हें इलाज की जरूरत है। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय में मुख्यमंत्री दिनकर विश्वविद्यालय की चर्चा नहीं कर सके लेकिन उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बातें जरुर कही। उन्होंने बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती को कलंकित कियाहै।

इस दौरान श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय की छात्रा नेत्री नेहा कुमारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं रहते हैं, इसीलिए इस तरह के आपत्तिजनक बयान देते हैं। 2005 से पहले भी महिलाएं- छात्राएं अपने-अपने आर्थिक स्थिति के हिसाब से अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती थीं। आप मुख्यमंत्री बन गए इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिहार के छात्राओं-महिलाओं का मजाक उड़ाकर उनका अपमान करेंगे।

नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी तो नहीं की उल्टा उनके बारे में अनाप-शनाप बयान जरुर दे रहे हैं। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ी छात्राएं वर्षा कुमारी और पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्र पर चुनरी भेंट कर आक्रोश जताया। इस दौरान जूही कुमारी, खुशी कुमारी, बेगूसराय नगर मंत्री विपिन कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थीं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में आई बेमौसम बाढ़, शोक ने किसानों को एक बार फिर रुलाया

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM CM

CM

Highlights

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...