इस मामले पर जदयू ने अमित शाह को बताया झूठा

इंडो नेपाल सीमा पर बनने वाले सड़क पर नीरज कुमार ने कहा- देश की सुरक्षा के साथ हुआ धोखा

पटना : पूर्व मंत्री सह जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को झूठा बताया है.

उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर बनने वाले सड़क पर घेरते हुए कहा कि देश की

सुरक्षा के साथ धोखा हुआ है. ये बीजेपी का फर्जी देशप्रेम है.

एमएलसी नीरज कुमार ने बोला हमला

नीरज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इंडो-नेपाल सड़क के लिए

राशि रिलीज में देरी क्यों हो रही है. जबकि इस मामले पर सीएजी ने भी सवाल उठाया है.

बांग्लादेश और इंडो-नेपाल सड़क के बनने में देरी क्यों हो रही है.

सड़क पांच सौ मीटर से अधिक की दूरी से नहीं बननी चाहिए.

लेकिन ये सड़क 20 किलोमीटर दूर बने. कहीं-कहीं तो 40 किलोमीटर की दूरी पर सड़क बना है, ऐसा क्यों हुआ.

नीरज कुमार ने कहा कि अमित शाह बिहार आए लेकिन सड़क पर कुछ नहीं बोले.

गृह मंत्री और फर्जी राष्ट्र वादियों का यह जमावड़ा है.

अमित शाह ने सीमा सुरक्षा सड़क पर बैठक क्यों नहीं की. केंद्र सरकार को राशि दिखानी थी.

जदयू: अपने दम पर बिहार में बनया जा रहा पुल

जदयू एमएलसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की तुलना में

हमने केंद्र से मिली राशि का 95 फीसदी खर्च किए. यूपी सरकार इस राशि को खर्च नहीं कर पा रही है.

बिहार सरकार ने इंडो नेपाल सड़क में पुल पुलिया के लिए नाबार्ड से ऋण लिया.

अपने दम पर बिहार में पुल पुलिया बनाया जा रहा है. सड़क के लिए वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति लेनी थी, जो बिहार सरकार ने ले लिया. जबकि बीजेपी सरकार को क्लियरेंस लेने की छुट्टी नहीं है. सीमा सुरक्षा की राशि को यूपी सरकार की ओर डायवर्ट कर दिया है. कोचाधामन बिहार की लाइफ लाइन है. इस सड़क को बिहार सरकार ने अपने बूते बनाया.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम सम्राट के साथ डिप्टी...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के...

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ...

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग...

Jamshedpur Crime News: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, MGM...

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार, घायल पिता की हालत गंभीरJamshedpur Crime News :  जमशेदपुर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img