Baghmara: पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

महुदा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बांकी की तलाश जारी

बाघमारा (धनबाद) : दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर देने के मामले में आरोपी पति को

महुदा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बांकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है.

बाघमारा के महुदा थाना क्षेत्र स्थित महुदा मोड़ में बीते दिनों 24 वर्षीय महिला का

संदिग्ध अवस्था में शव मिला था. जिसके बाद दहेज और हत्या का आरोप महिला के पति लगा था.

उसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था.

पत्नी की हत्या: बीती रात आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये क्षेत्र में लगातार छापेमारी पुलिस कर रही थी.

इसी दौरान महुदा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने महुदा मोड़ में छापामारी के दौरान

आरोपी पति दीपू यादव को रविवार बीती रात गिरफ्तार कर लिया हैं.

वहीं आज पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मृतिका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

बताया जाता हैं कि मृतिका की मां हेमा कुमारी देवी ने महुदा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी.

शिकायत में कहा की उसकी 24 वर्षीय बेटी उमा कुमारी की शादी लगभग तीन वर्ष

पहले महुदा मोड़ निवासी दीपू यादव के साथ हुई थी.

शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था.

इस बीच उसकी बेटी ने दो माह पहले एक बेटी को भी जन्म दे चुकी थी. इसके बावजूद प्रताड़ना कम नहीं हुई थी.

पत्नी की हत्या: चार आरोपियों की तलाश जारी

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरी बेटी हमसे कई बार कह चुकी थी.

इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुईं थी. जिसमें सभी मामले का पंचायत के लोगों की मौजूदगी में

सुलह कर लिया गया था. इसके बावजूद भी उनके पति दीपू यादव द्वारा मेरी बेटी को

प्रताड़ित कर दहेज़ के लिये हत्या कर दिया गया.

वहीं पुलिस मृतिका के पति को गिरफ्तार कर कांड संख्या – 27/22 के तहत दहेज़ हत्या के

आरोप में आज दोपहर जेल भेज दिया. वहीं इस केस से संबंधित बाकी 4 आरोपी की तलाश पुलिस कर रही हैं.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...