Advertisment

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद

औरंगाबाद : नक्सलियों के मंसूबे पर उस वक्त पानी फिर गया जब सर्च अभियान में

औरंगाबाद पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में गोली और हथियार बरामद किया.

कोबरा 205, 29वीं वाहिनी एसएसबी एवं औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.

जवानों ने सुरक्षाबलों पर नक्सलियों द्वारा हमले किए जाने की योजना को न सिर्फ नाकाम किया है.

बल्कि नक्सलियों के द्वारा जंगली क्षेत्रों में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में कारतूस एवं हथियार बरामद किया है.

जिंदा कारतूस सहित कई हथियार बरामद

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए

औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मदनपुर के छकरबंधा लड्डूईया तथा

बासडीह के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों की होने की सूचना मिली.

जिसके बाद हमारी टीम ने छापेमारी करते हुए 7.62 एसएलआर के 1068 जिंदा कारतूस,

एसएलआर के पांच मैगजीन, 315 के 13 कारतूस, इंसास के 11 मैगजीन, 315 के 23 मैगजीन बरामद किया है.

hatiyar 22Scope News

14 नामजद और 23 अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध मामला दर्ज

एसपी ने बताया कि इस मामले में 14 नामजद तथा 23 अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध

मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाई जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही उक्त जंगली क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. जिससे नक्सलियों के पांव उखड़ गए और उन्हें भागने को मजबूर होना पड़ा.

नक्सलियों के विरुद्ध चलती रहेगी छापेमारी अभियान

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के द्वारा जंगली इलाकों में छुपाकर रखी गई गोलियां एवम हथियार बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलती रहेगी और उक्त सभी क्षेत्रों को नक्सलियों से मुक्त किया जाएगा. नक्सलियों के मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा

रिपोर्ट: दिनानाथ मौआर

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...