रायपुर: केंद्र की सरकार राज्यों के साथ मिलकर भारत को नक्सल मुक्त देश बनाने के अभियान में जुटी हुई है। अलग अलग नक्सल प्रभावित राज्यों में एक तरफ सुरक्षाबल अभियान चला कर नक्सलियों का खात्मा कर रहा है तो दूसरी तरफ नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की भी कवायद की जा रही है। Chhattisgarh में शुक्रवार को अब तक का सबसे बड़ा मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी। सुरक्षाबलों ने 13 महिला नक्सली समेत 31 नक्सलियों को मार गिराया साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के थुलथुली गांव और नारायणपुर के ओरछा में नेंदुर गांव के जंगलों में हुई।

नक्सलियों ने शुरू की गोलीबारी
मामले में नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अबूझमाड़ के जंगली क्षेत्र के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में टॉप नक्सलियों की एक बैठक की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और मौके सुरक्षाबलों के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की और एक एक कर नक्सलियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि 31 शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। अभी सर्च अभियान जारी है।
ऑटोमैटिक हथियार हुआ है बरामद
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में एलएमजी रायफल, एके 47 रायफल, एसएलआर रायफल, इंसास, कैलिबर 303 रायफल और अन्य कई हथियार बरामद किया गया है।
1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली हुए ढेर
आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 13 महिला नक्सली समेत 31 नक्सलियों को ढेर किया है। ढेर नक्सलियों की शिनाख्त के आधार पर अब तक 1 करोड़ 30 लाख रूपये के इनामी कई नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। आईजी ने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद इस इलाके में नक्सलियों की कमर टूट गई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 25 लाख रूपये की इनामी बस्तर इंचार्ज नीति उर्मिला को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इसके साथ ही भारी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की भी आशंका है।
188 शव बरामद तो 7 सौ से अधिक ने किया सरेंडर
आईजी ने बताया कि 2024 में राज्य में नक्सलियों को बहुत ही अधिक क्षति पहुंचाई गई है और यह नक्सल मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य 188 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं तो 706 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीं 733 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की इक्षा जताई है।
मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
मुठभेड़ की सूचना के बाद राज्य में सुरक्षाबलों की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की रात ही हाई लेवल मीटिंग बुलाई। उन्होंने मुठभेड़ की जानकारी ली और आलाधिकारियों के साथ मुठभेड़ को लेकर मंथन भी किया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। उधर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि के लिए सीएम साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और उनकी टीम को बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh में सुरक्षाबलों ने बरामद किया तीन प्रेशर बम
Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh
Chhattisgarh

188 शव बरामद तो 7 सौ से अधिक ने किया सरेंडर
















