Advertisment

पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने किया एसएच-1 को जाम

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के लोग पानी को लेकर काफी परेशान हैं। आलम यह है कि लोग पीने के पानी को लेकर तरस रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों का गुस्सा एकाएक सरकार के प्रति फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने पटना गया एसएच-1 को पूरी तरह से बाधित कर दिया। जिससे कि पटना के एसएच-1 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस चिलचिलाती धूप में जहां प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण परेशान हो रहे थे वही जाम में फंसे लोग भी गर्मी से कहरा रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई की जाती है उस उस पाइपलाइन को रोड चौड़ीकरण के दौरान पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया गया जिसकी वजह से ग्रामीणों को जो पानी नल जल योजना के तहत मिल रहा था वह मिलना बंद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह पूरी तरह से सरकार की विफलता को दर्शाता है। प्रदर्शन बढ़ता देख मौके पर धनरूआ अंचलाधिकारी पहुंच कर लोगों को शांत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी सभी परेशानियों को दूर कर दिया जाएगा। जल्द ही सभी ग्रामीणों को पानी की उचित सप्लाई मुहैया कराई जाएगी ताकि किसी भी ग्रामीण को पानी की वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

स्वस्थ रहने के लिए बारिश में स्वच्छ पानी का उपयोग करें सुनिश्चित

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...