Ranchi- रांची रुट चार्ट- राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक नियमों में काफी बदलाव किया गया है.
ट्रक आदि भारी वाहन जो विभिन्न शहरों से आते हैं, उनके लिए सुबह 8:00 बजे से लेकर अगले दिन 4:00 बजे तक नो एंट्री किया गया है. सिर्फ बेहद जरुरी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गयी है.
रांची रुट चार्ट- भारी वाहनों का परिचालन मार्ग
पिस्का मोड़ होकर हजारीबाग रोड जाने वाली सभी बड़ी गाड़िया तिलता चौक, रिंग रोड, लॉ यूनिवर्सिटी, होकर हजारीबाग जायेगी.
इसी प्रकार हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा और सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और पिस्का मोड़ जाने वाले वाहन रिंग रोड, लॉ यूनिवर्सिटी होकर जायेगें. खूंटी के तरफ से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए हजारीबाग की ओर जायेंगे.
जमशेदपुर से हजारीबाग जाने वाले वाहन
जमेशदपुर से हजारीबाग जाने वाले सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर निकलेंगे.
गुमला रोड, लोहरदगा रोड और खूंटी रोड से जमशेदपुर जाने वाले वाहन और
जमशेदपुर रोड से गुमला रोड लोहरदगा रोड और खूंटी रोड जाने वाले वाहन रिंग रोड सिठियो होकर निकलेंगे.
निजी और यात्री वाहनों का परिचालन मार्ग
दिनांक 2.10.2022 से दिनांक 5.10.2022 तक सभी प्रतिदिन चार बजे शाम से दूसरे दिन चार बजे सुबह तक निजी और यात्री वाहनों का परिचालन निम्न प्रकार होगा
सभी प्रकार के निजी वाहनों, ऑटों ई रिक्सा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा.
बिरसा चौक से डोरन्डा सुजाता चौक, मुण्डा चौक, बहुबजार, कर्बला चौक, मिशन चौक, प्लाजा चौक,
न्यूक्लियस मॉल होकर अपने गंतव्य तक जायेगें.
वापसी सभी वाहन जेल चौक, लालपुर चौक, डंगराटोली चौक,
कांटाटोली चौक, बहुबजार चौक, सुजाता चौक, राजेन्द्र नगर चौक होकर अपने गंतव्य तक जायेगें.
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट रातू रोड की ओर जाने वाली सभी छोटी गाड़ियों शाम चार बजे से
सुबह चार बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए
किशोरचौक और वहां से हरमू चौक की ओर जायेगी.
हरमू से किशोरगंज चौक तक जाने वाली गाडियां किशोरगंज चौक तक ही जायेगी.
कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ जाने वाली छोटी गाड़िया जाकिर हुसैन पार्क,
रेडियम रोड होकर कचहरी चौक तक, लालुपर से कचहरी चौक आने वाली गाडियां जेपीएससी कार्यालय तक,
बरियातु रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली गाड़िया लाईन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक जायेगी.
शहर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
| गंतव्य | पार्किंग |
| डोरंडा / सुजाता चौक से मेन रोड में आने वाले निजी वाहनों | सैनिक मार्केटजी.ई.एल. चर्च कम्प्लेक्स |
| फिरायालाल से बकरी बाजार की जाने वाले श्रद्धालूओं के लिए वाहन पार्किंग | जिला स्कूल / बारा कृष्णा स्कूल कैम्पस, रांची विश्वविद्यालय |
| डंगरा टोली से सर्जना चौक से जाने वाले वाहन | मिशन चौक के पास / संत जॉन्स स्कूल के सामने |
| स्टेशन रोड स्थित पूजा पण्डाल जाने वाले श्रद्धालू | रेलवे भर्ती बोर्ड के चुटिया थाना मोड़ तक, सड़क के दोनो तरह, रेलवे पार्किंग के पास |
| लालपुर से कोकर जाने वाले श्रद्धालू | साधु मैदान / बिजली ऑफिस |
| खेलगांव से कोकर पूजा पण्डाल जाने वाले श्रद्धालू | राम लखन यादव कॉलेज कैम्पस |
| कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालू | न्यू मार्केट ऑटो स्टैन्ड |
| हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालू | बड़ा तालाब नदी ग्राउंड |
| पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातु रोड आने वाले श्रद्धालू | दुर्गा मंदिर से पहले जयसवाल पेट्रोल पम्प के पास |
रिपोर्ट मुर्शिद

















