Job 2022: CISF ने निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

Government Jobs 2022 : सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से

विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर आवेदन के

इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आइए जानते हैं इन पदों पर नौकरी पाने के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क,

आयु सीमा समेत विभिन्न डिटेल्स क्या होने वाले हैं.

उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

CISF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका आया है.

इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार www.cisfrectt.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है.

पदों का विवरण

CISF ने 122 एएसआई (स्टेनोग्राफर) पदों और 418 हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं.

CISF Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन के लिए 12वीं पास होना चाहिए.

साथ ही, उम्मीदवारों को स्टेनो व टाइपिंग की जानकारी भी होनी जरुरी है.

इतनी मिलेगी सैलरी

एएसआई स्टेनोग्राफर (ASI Stenographer) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200-92,300 रुपये सैलरी मिलेगी.

वहीं, हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500-81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

CISF Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि
एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग उम्मीदवारों का आवेदन निःशुल्क होगा.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में उम्मीदवारों का चयन उनके शारीरिक दक्षता परीक्षा,

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...