गांधी-शास्त्री जयंती: पीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : आज दो अक्टूबर है. आज ही के दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत

कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि

आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है.

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी,

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी.

देशभर में बापू को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

गांधी – शास्त्री जयंती: एंटोनियो गुटेरेस ने बापू को किया याद

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (United Nations Secretary-General Antonio Guterres)

ने गांधी जयंती के मौके पर बापू को याद करते हुए

ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान

और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं.

हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं.

गांधी – शास्त्री जयंती: पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया. पीएम मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि. यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें. मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं.

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...