Ranchi: आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक

आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान

रांची : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एचबी रोड में आग लगने से तीन दुकानें

जलकर खाक हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थड़पखना के पास ज्योति इंटरप्राइजेज नामक

दुकान में भीषण आग लगी. जिसके बाद देखते ही देखते दो और दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में लिया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया.

ranchi fire 22Scope News

आग लगने से तीन दुकानें: 40 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

बताया जाता है कि गैस रिफिलिंग दुकान में आग लगी, जिससे नयनसुख ऑप्टीकल्स के आसपास की

तीन दुकानें चपेट में आ गयी. सुबह 10ः40 बजे पर आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना से 40 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है.

हालांकि नुकसान का अभी तक पूरी तरह से आकलन नहीं किया जा रहा है.

आग लगने से तीन दुकानें: शरारती तत्वों ने लगायी आग

लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्वों ने अगलगी की घटना को अंजाम दिया है.

अगलगी को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां लायी गयी. आग लगने के दौरान फटे सिलिंडरों को पर भी काबू पा लिया गया है. कहा जा रहा है कि जो दुकान आग लगने से पूरी तरह जल गई उस दुकान के पीछे उनका पूरा परिवार रहता है. आग इतनी भीषण थी की दो और दुकानें पूरी तरह से जल गई. लेकिन दमकल कर्मियों के समय से पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया. वहीं दुकानदारों का कहना है कि एक व्यक्ति ने आग जलाकर दुकान पर फेंक कर भाग गया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

रजौली के रेडीमेड दुकान में शौर्ट सर्किट से आग

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...