नीतीश सरकार को बड़ा झटका, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

पटना : नीतीश सरकार को आज बड़ा झटका लगा है. बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.

उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है.

इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है.

इससे पहले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने भी इस्तीफा दिया था.

बताया जाता है कि कुछ दिनों से सुधाकर सिंह सरकार पर टिप्पणी कर रहे थे,

इसको लेकर सरकार असहज महसूस कर रहे थे.

वहीं सुधाकर सिंह ने सरकार के अधिकारियों पर भी बार-बार चोरी का आरोप लगाते रहे और

अपने ही विभाग में भी सवाल खड़े करते रहे. कुछ दिन पहले कैबिनेट की बैठक से भी गुस्से में निकल गये थे.

नीतीश सरकार को बड़ा झटका – जानिए इस्तीफा पर क्या बोले जगदानंद सिंह

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का पहला बयान है.

उन्होंने कहा कि आज भी बलिदान देने की आवश्यकता है.

वे काफी समय से मंडी कानून की बात कर रहे थे.

मंडी कानून के लिए किसानों का आंदोलन काफी समय तक चला.

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने किसानों के हित के लिए आवाज उठाया,

सिर्फ आवाज उठाने से नहीं होती है इसके लिए त्याग भी करना पड़ता है.

किसान और जवान की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता- जगदानंद

जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह ने किसानों के विषय पर कृषि मंत्री ने

अपना त्यागपत्र सरकार को दे दिया है. किसान और जवान की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता है.

किसान, जवान और नौजवान के हित के लिए कृषि मंत्री ने अपना इस्तीफा पत्र बिहार सरकार को दे दिया है. बता दें कि अब इस इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गया है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

बलिदान या बेबसी है सुधाकर सिंह का इस्तीफा?

Saffrn

Trending News

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img