सीएम हेमंत ने श्रीराम और लक्ष्मण की उतारी आरती
रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया.
इससे पहले कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान श्रीराम औऱ उनके
छोटे भाई लक्ष्मण की आरती उतारी. इस दौरान झारखंड सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे.
रांची में पांच जगहों पर रावण का पुतला जलाया गया.
वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं को सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया और कहा कि
कोरोना के दो साल बाद यह कार्यक्रम आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि ये अधर्म पर जीत का प्रतीक है.

दो साल बाद हुआ रावण दहन का कार्यक्रम
राजधानी रांची के अरगोड़ा मैदान में 50 वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है.
ऐसे में इस साल भी यहां रावण दहन किया गया है.
अरगोड़ा मैदान में इस बार रावण का पुतला 55 फीट और कुंभकर्ण 50 फीट
और मेघनाथ का पुतला 50 फीट का बनाया गया.
दशहरा कमेटी के लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल के बाद मोरहाबादी मैदान में रावण वध कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजन किया गया. इस साल कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए. राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों से भ्रमण करने के बाद श्रीराम एवं लक्ष्मण की झांकी मोरहाबादी मैदान में प्रवेश की. झांकी के आगमन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भगवान श्रीराम एवं भ्राता लक्ष्मण की आरती उतारी. इसके बाद रावण वध समारोह शुरू किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
70 फीट रावण का पुतला दहन
दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि गांधी मैदान में इस वर्ष 70 फीट के रावण के पुतला का दहन किया गया. वहीं 60 फीट का मेघनाद एवं 65 फीट का कुंभकरण का पुतला का दहन किया गया.
रिपोर्ट: शाहनवाज

















